बालको नेहरू नगर में हुई चोरी की घटना, अज्ञात लोगों द्वारा नगदी रकम समेत अन्य सामान की हुई चोरी……..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  जिले में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि महज थाने  से कुछ दूरी पर ही चोरी की घटना को अंजाम देने में नहीं चूक रहे हैं  बालको नगर में सुने मकान को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया है, घर से नगदी रकम समेत अन्य सामान को चोरों ने निशाना बनाते हुए घटना को अंजाम दिया है।

- Advertisement -

मामला बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नेहरू नगर का है जहां चमन सारथी के घर अज्ञात लोगों द्वारा चोरी की गई हैं, धनीराम सारथी अपने परिजनों के साथ बाहर काम करने गए हुए थे, घर पर चमन सारथी रहा करता है । जो  रविवार को कनकी महादेव के दर्शन करने रात में गया हुआ था जब सोमवार को वह घर वापस लौटा तो उसके होश उड़ गए, घर का सामान बिखरा हुआ था घर पर रखे 15,000 रुपए नगदी रकम, स्मार्ट टीवी, पायल समेत अन्य सामनों की चोरी हो गई थी ।

मामले की जानकारी बालको पुलिस को दे दी गई, ए एस आई माखन पात्रे अपने स्टॉफ के साथ घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए है।

Share this Article