NOW HINDUSTAN. Korba. जांजगीर* पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संभागीय सम्मेलन की दृष्टि से संभागीय सह प्रभारी राजेश यादव का भाजपा कार्यलय आगमन हुआ. जिले की बैठक मे कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय डा श्यामप्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व दीप ज्वलित कर भारत माता के जयकारे के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई.
- Advertisement -
सर्वप्रथम उपस्थित अतिथिगणो का कार्यकर्ताओ द्वारा माल्यार्पण से स्वागत सत्कार किया गया कार्यक्रम मे स्वागत भाषण देते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन यादव ने कहा मै आप सभी कार्यकर्ताओ को आश्वस्त करता हु कि 31 जुलाई को बिलासपुर मे होने वाले संभागीय सम्मेलन मे हम पुरे तन मन के साथ अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचकर प्रदेश द्वारा दिए गए निर्धारित लक्ष्य को पारकर सम्मेलन को सफल बनाए इसके लिए हमने कार्यक्रम की तैयारी शुरु कर दी है
जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े ने उपस्थित पिछड़ा वर्ग मोर्चा व भाजपा के सभी कार्यकर्ताओ को श्रावण मास के दुसरे सोमवार की बधाई देते हुए कहा कि बिलासपुर संभाग मे होने वाले
पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभागीय सम्मेलन मे अधिक से अधिक संख्या मे हमारे जिले से कार्यकर्ता पहुँचे.इसके लिए जिले के सभी मंडल स्तर तक बैठके आयोजित कर एवं कार्यक्रम की रुपरेखा बनाकर होने वाले सम्मेलन को सफल बनाए
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप मे एकदिवसीय प्रवास पर जांजगीर पहुंचे संभाग सहप्रभारी राजेश यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग मोर्चा का संभागीय सम्मेलन आगामी 31 जुलाई को बिलासपुर संभाग मे आयोजित होगा बैठक मे सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए राजेश यादव ने बताया कि इस सम्मेलन मे पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर के• लक्ष्मण उप-मुख्यमंत्री अरुण साव समेत केंद्र व प्रदेश स्तर के अनेक दिग्गज भाजपा नेता सम्मेलन को सफल बनाने शामिल होंगे उन्होंने कहा कि जांजगीर चाम्पा जिले से 250 कार्यकर्ताओ की संख्या का लक्ष्य निर्धारित किया गया है लेकिन पिछले दिनो हुई बिलासपुर बैठक मे हमारे जांजगीर चाम्पा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन यादव ने कहा है कि हम अपने जिले से पार्टी द्वारा दिये गए लक्ष्य से भी अधिक संख्या को सम्मेलन मे लेकर जायेंगे श्री यादव ने कहा कि आज की बैठक मे भारी उपस्थिति व कार्यकर्ताओ के जोश खरोश को देखकर मुझे पूर्ण विश्वास हो गया है कि बिलासपुर मे होने वाले संभागीय सम्मेलन मे जांजगीर चाम्पा जिले से हमारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संख्या सबसे अधिक होकर पुरे प्रदेश मे अव्वल रहेगी राजेश यादव ने बैठक मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रथमिकताओ की चर्चा करते हुए बताया की मोदी जी चार प्रमुख विषयो को लेकर गंभीर है पहला संकल्प से सिद्धी के तहत सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण दुसरा जातिगत जनगणना से पिछड़ा वर्ग को होने वाले लाभ तीसरा एक देश एक चुनाव चौथा एक पेड़ मां के नाम इन सभी विषय को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जाने है
इसके लिए पार्टी द्वारा प्रदेश संभाग प्रभारी सहप्रभारी नियुक्त किए गए है इन्ही मुद्दो को लेकर प्रदेश के सभी पांचो संभाग मे विशेष कार्यक्रमो की श्रृंखला आयोजित की जा रही है सम्मेलन की शुरुआत कांकेर संभाग मे 26 जुलाई से आरंभ होकर सभी संभाग मे होते हुए 31 जुलाई को बिलासपुर संभाग मे होकर समापन होगी सम्मेलन का उद्देश्य न केवल पिछड़ा वर्ग समाज को भाजपा की विचारधारा एवं योजना से जोड़ना है बल्कि उन्हें पार्टी की नीतियों से लाभान्वित करना भी है पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी होने वाले पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संभागीय सम्मेलन मे जिले से हमारी संख्या अधिक कैसे हो इसके लिए हमको तैयारी अभी से शुरु कर देनी चाहिए इस बैठक का जो हेतु है वो संभागीय सम्मेलन को सफल कैसे बनाया जाए उसके लिए हमारी एक महत्वपूर्ण बैठक आज हो रही है जिसमे हमारे देश प्रदेश के बड़े नेतागण उस सम्मेलन मे शामिल होंगे उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चार प्रमुख एजेंडे पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके सपनो को पूरा करना ही हम सभी कार्यकर्ताओ का लक्ष्य होना चाहिए तभी हमारा देश विकसित देश बन सकता है उनहोने सम्मेलन को लेकर पिछड़ा वर्ग मोर्चा को अच्छे से तैयारी करने को भी कहा उक्त बैठक मे सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहु नगरपालिका अध्यक्ष रेखा गढ़वाल उषा विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया विवेका गोपाल संतोष अग्रवाल अभिमन्यु राठौर सविता तिवारी पंकज अग्रवाल हितेश यादव ध्वजाराम साहु लोकेश शुक्ला आशुतोष गोस्वामी अमित यादव रामवल्लभ सोनी प्रेम थवाईत दिनेश राठौर अनिल शर्मा पलाश चंदेल सुनील कश्यप रितेश अग्रवाल पुष्पेंद्र निर्मलकर गोलु दुबे संतोषी दुबे पूजा राठौर गौतम यादव राकेश रुपवानी प्रेम धीवर झामलाल कश्यप प्रदीप राठौर बजरंग यादव गजेंद्र कर्ष भागीरथी पटेल लेखराम कश्यप मनोज पटेल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन मनीष सिंगसर्वा ने व आभार नरेंद्र साहू ने किया.

