ग्राम सेमीपाली में ट्रैलर ने कुचला दो युवकों को-आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  कोरबा-चांपा मार्ग के उरगा-कुदुरमाल सड़क में एक ट्रैलर की चपेट में आ जाने से दो लोगों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा ग्राम सेमीपाली में चक्काजाम कर शव को मौके से नही उठाने दिया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार घटना लगभग रात्रि 8 बजे की है। ग्राम बरीडीह निवासी दो व्यक्ति उरगा से वापस बरीडीह जा रहे थे। तभी ग्राम सेमीपाली में एक ट्रैलर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार दोनों ग्रामीणों की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।

- Advertisement -

हादसे की खबर जंगल की आग की तरह चारों ओर फैल गई। बड़ी संख्या में घटना स्थल पर ग्रामीण इकट्ठे हो गए। उन्होंने भारी वाहनों पर इस मार्ग में प्रतिबन्ध लगाने की और 4 लेन सड़क से उन्हें आवागमन करने के निर्देश की आवश्यकता बताई है। ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया।
हादसे की सूचना पाकर उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है और चक्काजाम समाप्त करने का प्रयास कर रही है।

Share this Article