NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा – कांग्रेस संगठन के कोरबा जिला प्रभारी डॉ.प्रेमसाय टेकाम ने कोरबा शहर एवं ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण एवं ब्लॉक प्रभारियों सहित जिला कांग्रेसजनों की बैठक लेकर ब्लॉक प्रभारियों को मार्गदर्शन किया । डॉ.प्रेमसाय टेकाम ने कोरबा जिले के सभी 15 ब्लॉक प्रभारियों को मार्गदर्शन देते हुए कहा है कि यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे आपको अपने प्रभार ब्लॉक क्षेत्र में पूरा करना है । आवश्यकतानुसार मंडल कमेटी, सेक्टर कमेटी अथवा जोन कमेटी का गठन कर जिला कांग्रेस कमेटी को अनुमोदन के लिए प्रेषित करें तत्पश्चात् बूथ कमेटी का गठन करें, जिसमें उसी बूथ के कांग्रेसजनों को जिम्मेदारी दें ।
- Advertisement -

बैठक को सर्वप्रथम नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत ने संबोधित किया । उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने की योजना पर हम सबको कार्य करना होगा, जो कांग्रेस के भविष्य की बुनियाद को दर्शाएगा । इससे पार्टी में नई ऊर्जा व जोशीला नेतृत्व सामने आएगा । सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस कमेटियों के पुर्नगठन और नवीन नियुक्तियों में लंबे समय से तथा बेहतर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को बेहतर पद के साथ जिम्मेदारी दें, उन्होनें ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने यह निर्णय लिया है कि पूरे प्रदेश में ब्लॉक, मंडल, जोन व बूथ कमेटी एक ही फार्मूले के तहत् गठन किया जावेगा । इसलिए इसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ पूरा करें जिससे कांग्रेस संगठन में एक नई उर्जा का संचार हो ।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि संगठन में कार्यकर्ता रीढ़ की हड्डी तरह होते हैं। किसी भी चुनाव में ऐसे कार्यकर्ताओं के कारण हमें जीत हासिल होती है । श्री अग्रवाल ने बताया कि कोरबा जिले में कांग्रेस संगठन ने 15 ब्लॉक बनाए हैं। जिसमें शहर में 5 और ग्रामीण क्षेत्र के तीनों विधानसभा क्षेत्र में कुल 10 ब्लॉक का गठन किया है। इन सभी ब्लॉक में आवश्यकतानुसार मंडल, सेक्टर अथवा जोन कमेटी का गठन करने के लिए इन सभी ब्लॉकों में ब्लॉक प्रभारी नियुक्त किये गये हैं। जो ब्लॉक अध्यक्षों से संपर्क कर आवश्यकतानुसार मंडल, सेक्टर अथवा जोन कांग्रेस कमेटी के गठन के लिए जिला कांग्रेस कमेटी को अनुमोदन के लिए भेजेगें ।
श्री अग्रवाल ने बताया कि कोरबा जिले के चारों विधानसभा के लगभग 1100 बूथों में बूथ कमेटी का गठन किया जाना है । इन कमेटियों में एक अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष, तीन सचिव, तीन सहसचिव, एक मीडिया समन्वयक तथा 9 कार्यकारिणी सदस्य न्युक्ति किये जाएंगे। श्री अग्रवाल ने स्पष्ट करते हुए कहा कि बूथ कमेटी के गठन में किसी प्रकार की लापरवाही ना हो। सक्रिय एवं जमीनी कार्यकर्ता को उचित पद के साथ संगठन में मौका दें। श्री अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि वे स्वयं कोरबा प्रभारी डॉ.प्रेमसाय टेकाम के साथ मंडल, जोन, वार्ड व बूथ कमेटियों के गठन की प्रक्रिया और नियुक्तियों की मानिटरिंग करेंगे।
बैठक को विधायक फूलसिंह राठिया, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा, श्यामलाल कंवर, पूर्व महापौर राजकिशार प्रसाद, जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, नत्थुलाल यादव, पूर्व अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल, सपना चौहान, हरीश परसाई, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष द्वय गजानंद साहू, राजेश मानिकपुरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष द्वय राकेश पंकज व विकास सिंह ने भी संबोधित किया । बैठक कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने किया तथा विधायक फूलसिंह राठिया ने कार्यक्रम के अंत में आभार प्रकट किया । बैठक में जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

