इंडिपेंडेंस कप राज्य स्तरीय कराते प्रतियोगिता के लिए लेवल अप एमएमए अकादमी कोरबा की टीम रवाना…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. छत्तीसगढ़ राज्य कराटे फेडरेशन द्वारा दो दिवसीय कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें कोरबा जिले से कुल 30 खिलाड़ी रवाना हुए। कोरबा जिला कराटे डू स्पोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश बंजारे ने जानकारी दी के यह प्रतियोगिता स्वामी विवेकानंद इंडोर स्टेडियम कोटा ज़िला रायपुर में दिनांक 27/07/2025 से 28/07/2025 तक आयोजित की जा रही।इसमें से विजित खिलाड़ी दिल्ली तालकटोरा इंडोर स्टेडियम नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता दिनांक 08/09/2025 से 10/09/2025 तक आयोजित में अपना दमख़ब्म दिखायेंगे।

- Advertisement -

कोरबा जिले से बालक वर्ग में अक्षत साहू,नेवान आर पिल्लै,अक्षत पांडेय,अधृत नारायण पांडेय, गुंजन देवांगन,लोमश प्रसाद सिन्हा, महेव इक्का , आर्यान विक्टर सिंह ,लखन साहू, अनुज अग्रवाल, आयुष उरांव, अमन टोप्पो, दीपक रोहदास, आशुतोष पाठक, अनीश कुमार खरे, धीरज बरेठ, समीर कंवर, प्रतीक सिंह एवं बालिका वर्ग में आर्या सेठी, मिया फ़्रांसिस अल्लापट्ट, स्वाति ओगरे,रुचि श्री राहंगडाले,एंजेल यादव,एकदा महन्त, जैस्मिन कुर्रे, पारस बंजारे, संपदा सक्सेना,काव्या श्रीवास, रागिनी निर्मलकर प्रतिभागी रहेंगे, कोरबा टीम जिला सचिव एवं कोच देवाशीष कश्यप, कोच छत्रसाल प्रताप सिंह, टीम मैनेजर स्वाति ओगरे, रिया श्रीवास टीम के साथ रवाना हुए।

कोरबा जिला कराटे डू स्पोर्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं एनआईएस कोच प्रेमराज बंजारे ने बताया कि उक्त प्रतियोगिता का उद्घाटन राजस्व एवं खेल युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी द्वारा किया जाएगा,इस अवसर पर जिला कराटे संघ के टेक्निकल डायरेक्टर स्नेहा बंजारे ,उपाध्यक्ष अजीत शर्मा,आरिफ,अशोक यादव,रानी मरकाम, ज़िला ओलंपिक संघ सचिव सुरेश क्रिस्टोफ़र, कोषाध्यक्ष सुशील गर्ग,जिला खेल अधिकारी दीनू पटेल, रामकृपाल साहू, जिला क्रीड़ाधिकारी के आर टंडन एवं अभिभावकों द्वारा प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएँ एवं बधाई दी गई।

Share this Article