NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा जिले में लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, नीमा एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में 28 जुलाई को वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे (विश्व यकृत शोथ दिवस) के अवसर पर निःशुल्क आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।
- Advertisement -
शिविर का उद्देश्य लोगों को हेपेटाइटिस (यकृत शोथ) रोग के प्रति जागरूक करना है, ताकि इस रोग से ग्रसित व्यक्ति को इस रोग एवं इसके उपचार संबंधी जानकारी हो, जिससे वह जल्दी स्वस्थ हो और साथ ही आमजन को यह जानकारी प्राप्त हो कि यह रोग किन कारणों से होता है।
जानकारी के अनुसार शिविर का आयोजन पतंजलि चिकित्सालय, श्री शिव औषधालय महानदी काम्प्लेक्स निहारिका रोड कोरबा में प्रात: 10 बजे से मध्यान्ह 2 बजे तक किया जाएगा। शिविर में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध अनुभवी आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करेंगे।

