NOW HINDUSTAN. Korba. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा के अध्यक्ष संतोष शर्मा एवं सचिव सुश्री डिंपल भेड़िया के निर्देशन में 26 जुलाई को तालुका विधिक सेवा समिति करतला के तत्वाधान में माननीय हेमंत राज धुर्वे, अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति करतला एवं व्यवहार न्यायाधीश के मुख्य आतिथ्य में स्वामी आत्मानंद हिंदी अंग्रेजी माध्यम स्कूल कुदमुरा में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित की गई। श्री धुर्वे के द्वारा माँ सरस्वती के तैल्य चित्र पर पुष्पार्पण करते हुए दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गयी।
- Advertisement -
उनके द्वारा जानकारी देते हुए विद्यालय के विद्यार्थियों को बताया गया कि विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा समाज के कमजोर वर्गों को मुफ्त कानूनी सेवाएं प्रदान की जाती है। मुख्य रूप से विद्यार्थियों को लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 (पोस्को) एवं मोटर वाहन अधिनियम 1988 के बारे में विस्तृत जानकारिया दी गयी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में मध्यस्थता एवं सुलह परियोजना समिति के सहयोग से छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 1 जुलाई से 7 अकटुबर तक चलाये जा रहे विशेष अभियान “मध्यस्था-राष्ट्र के लिए” की जानकारियां विद्यार्थियों को दी गयी।
कार्यक्रम में पैरालीगल वोलेंटियर्स मो. आवेश कुरैशी एवं लाला राम राठिया ने भी विभिन्न कानूनी जानकारियों पर विद्यार्थियों के समक्ष प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती रागिनी रात्रे प्रभारी प्राचार्य, व्याख्याता एन.सी. पटेल, डी.एस. श्याम, बी.एन. पटेल, जे.के. राठिया, आर.के. साहू, राजीव आदित्य, एन.एस. कंवर, एन.के. पटेल, सूरज जायसवाल, विद्या मितान, सुश्री नसीम खान, विद्या मितान सहित विद्यालय के लगभग 650 विद्यार्थी उपस्थित रहे।

