NOW HINDUSTAN. Korba. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा भाजपा बांकीमोंगरा मंडल की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। घोषित सूची के अनुसार मंडल अध्यक्ष का दायित्व उदय शर्मा को सौंपा गया है। उपाध्यक्ष पद पर विरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती आनन्दी कुमारी धानदी, सालिक राम दुबे और सुन्दर बंजारे को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर विवेक झा और श्रीमती अनीता राजपूत को नियुक्त किया गया है।
- Advertisement -
इसके अलावा मंत्री पद पर श्रीमती गौरी केवट, रितेश अग्रवाल, श्रीमती कविता यादव और प्रणय मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि मुकेश कुमार अग्रवाल को मंडल का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने कहा कि सभी पदाधिकारी संगठन की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
लेकिन सवाल ये है कि आखिर क्या हुआ कि जो कुछ माह पूर्व बनी कार्यकारणी को भंग कर नई कार्यकारणी बनानी पड़ी । ऐसा क्या हुआ ये हर कोई जानना चाहता है ।

