बाइक दुर्घटना में 1 युवक की हुई मृत्यु-3 युवतियां घायल….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  कोरबा-पश्चिम क्षेत्र के पाली-दीपका मुख्य मार्ग पर ग्राम बांधाखार स्थित तिवरता पेट्रोल पंप के पास घटित सड़क दुर्घटना में 1 युवक की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं।
जानकारी के अनुसार मोटर साइकिल सवार लोग अंचल के ग्राम कनकी में लगे श्रावण मेला को देखने आ रहे थे। रास्ते मे ये दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में अभय नामक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि तीन युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई।

- Advertisement -

सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की मदद से डायल 112 वाहन के माध्यम से घायलों को तत्काल पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार जारी है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Share this Article