सर्वमंगला मंदिर से कनकी धाम तक निकली भव्य कांवर यात्रा…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN.  Korba.  सावन माह के पावन अवसर पर सर्वमंगला मंदिर से कनकी धाम तक भव्य कांवर यात्रा निकाली गई।जिसका नेतृत्व पार्षद व महामंत्री भजयुमो नरेन्द्र देवांगन कर रहे थे।  अवसर पर सबसे पहले श्रद्धालुओं ने हसदेव नदी से जल भरकर सर्वमंगला मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर और फिर हर-हर महादेव व बोल बम के जयघोष के साथ पैदल यात्रा प्रारंभ की। डीजे और भोले बाबा के गण के झांकी के साथ झूमते नाचते कनकी के ओर निकले ।

- Advertisement -

कांवर यात्रा में कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, दिनेश वैष्णव, पुनिराम साहू, सोनू राठौर, रजनीश देवांगन, कोरबा मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा,कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष  राजेश राठौर, एमआईसी सदस्य मुकुंद सिंह कंवर, बालकों मंडल अध्यक्ष डिलेंन्द्र यादव ,हार बाई यादव, प्रकाश सिंह कंवर, जनक सिंह राजपूत, अनिल यादव, भोलू यादव, प्रीति स्वर्णकार, स्मिता सिंह, ज्योति वर्मा, शैलेंद्र यादव, प्रेम शंकर साहू, राम शंकर, प्यारे लाल साहू, दीपक यादव और मनोज राजपूत सहित भाजपा मंडल पाषर्दगंज के सभी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।

भक्तों की यह कांवर यात्रा कनकी धाम पहुंची और सभी श्रद्धालु ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। पूरे मार्ग में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे और वातावरण भक्तिमय बना रहा। सावन के इस पावन अवसर पर भक्तों ने भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि, शांति और भाईचारे की कामना करी।

Share this Article