मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का आरोपी गिरफ्तार, 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. जिले के दीपका पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील देवार के रूप में हुई है, जो बालौदा का निवासी है। वह 24 वर्षीय युवक है और उसके खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई की गई है।

- Advertisement -

आरोपी के कब्जे से निम्नलिखित 4 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं:

हीरो एचएफ डीलक्स: क्रमांक CG12AY4211, चेचिस नं MBLHAW039KHB05107, इंजन नं HA11ENKHB10191
होंडा सीबी साइन: क्रमांक CG12AW1976, चेचिस नं ME4JC65ACJ7044011, इंजन नं JC65E72069700
हीरो स्पेनडर प्लस: क्रमांक CG12BK4368, चेचिस नं MBLHAW234P4E11630, इंजन नं HA11E8P4E46036
टीवीएस लूना

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार प्रार्थी किरण कुमार यादव ने 26 जुलाई 2025 को थाना दीपका में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर दीपका पुलिस ने सुनील देवार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करता था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आज जेल भेज दिया है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। दीपका पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं ।

Share this Article