बैंक में चालबाजी से महिला के पर्स से 40 हजार रुपये किए पार……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की कोरबा मुख्य शाखा में एक महिला के साथ बड़ी चालबाजी की घटना घटित हुई। जानकारी के अनुसार दो संदिग्ध महिलाओं पर बैंक में हेमा साहू नामक महिला के पर्स से 40 हजार रुपये पार कर देने का आरोप लगा हैं।

- Advertisement -

बताया जा रहा हैं की उक्त महिला हेमा साहू अपनी धनराशि निकालने के लिए बैंक पहुंची थीं। इस दौरान दो संदिग्ध महिलाओं ने उनके पीछे खड़े होकर उनके पर्स से रकम पार कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों महिलाएं तेजी से बैंक से बाहर निकल गईं। उनकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई हैं।

हेमा साहू ने आरोप लगाते हुए बताया कि बैंक प्रबंधन ने उनकी बात नहीं सुनी और उन्हें पुलिस में शिकायत करने के लिए कहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने बैंकों में सुरक्षा व्यवस्था की कमी को उजागर किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने पर्स और धनराशि की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतें।

Share this Article