बनवार गांव में बड़ा हादसा – कुएं में धंसे तीनों लोगों के शव 25 घंटे बाद निकाले गए……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा, पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत खोडरी के बनवार गांव में मंगलवार सुबह हुए हादसे के 25 घंटे बाद मलबे में दबे तीनों लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतकों में एक ही परिवार के पिता, माता एवं पुत्र शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई की सुबह कुएं से मोटर पंप निकालने के प्रयास में अचानक कच्चा कुआं धंस गया, जिससे तीनों लोग मलबे में दब गए।घटना की सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

- Advertisement -

हालांकि बारिश और लगातार मिट्टी धंसने के चलते मंगलवार रात ढाई बजे तक ऑपरेशन रोकना पड़ा। वहीं सुबह से पुनः रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। लगभग 25 फीट गहराई तक की गई खुदाई के बाद पहले पिता का शव, फिर मां-बेटे के शव बरामद किए गए। कुएं के समानांतर खुदाई कर शवों को बाहर निकाला गया। घटना से गांव में शोक का माहौल है, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन द्वारा आवश्यक राहत और सहायता के प्रयास किए जा रहे हैं

Share this Article