जेन्जरा बायपास के गड्ढों में फंसे 2 ट्रक, लगा जाम…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा के जेन्जरा ढेलवाडीह पर मौजूद गढ्ढों को लेकर लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के नतीजे अब सामने आ रहे हैं। इस रास्ते पर पिछली रात दो ट्रक फंस गए। इससे गाड़ी के कर्मचारी के साथ अन्य लोग परेशान हुए। रास्ता भी बाधित हो गया। कटघोरा नगर से बिलासपुर की दिशा में वाहनों को डायवर्ट करने व ट्राफिक के दवाब को कम करने बायपास बनाया गया है।

- Advertisement -

रात अलग-अलग दिशा से आ रहे 2 वाहन गढ्ढे में फंस गये। इससे आवाजाही बाधित हुई। इन गाडिय़ों को हटाने के लिए कोशिश की जा रही है। बताया गया कि भारी वाहनों के फसने से बायपास में आवागमन प्रभावित हो गया है। लोगों ने कहा कि अगर समय पर लोक निर्माण विभाग ने गंभीरता दिखाई होती तो आज यह स्थिति पैदा नहीं होती।

Share this Article