जर्जर भवन-टपकती छत के नीचे दिखे विद्यार्थी,विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम ने जताई नाराजगी ….. ,

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा जिले के पाली-तानाखार क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दूरस्थ क्षेत्रों में विधायक तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम औचक निरीक्षण में पहुंच रहे हैं। उनके द्वारा अपने निर्वाचन क्षेत्र में भ्रमण कर जन समस्याओं की जानकारी लेने के साथ ही विकास कार्यो का औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है। इस कड़ी में वे क्षेत्र में संचालित हो रहे विद्यालयो में भी पहुंचे और यहां व्याप्त अवस्थाओं का जायजा लिया।

- Advertisement -

30 जुलाई को विधायक श्री मरकाम द्वारा प्रातःकाल कन्या आश्रम शाला परिसर पाली, विकासखंड पाली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। विधायक ने पाया कि यह भवन पूरी तरह जर्जर व अनुपयोगी होने के बाद भी कक्षा संचालित हो रही है। जिस पर नाराजगी जताते हुए जल्द सुधार ले लिए निर्देश दिया गया।

आज भी ग्रामीण क्षेत्रो में कई स्कूल है जो काफी जर्जर हो चुके है ऐसे भवन की सुधार की जरूरत है।

Share this Article