NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा जिले के ग्राम कोरकोमा शिवनगर में कच्ची मदिरा के सेवन से दो लोगों की मृत्यु हो गई हैं, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान राजमीन बाई और जय सिंह के रूप में की गयी हैं। वहीं, राजाराम, राजकुमार और चमेली बाई नामक लोगो को गंभीर हालत में उपचार के लिए कोरबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी लोगों ने एक ही स्रोत से कच्ची मदिरा का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते स्थिति गंभीर हो गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
- Advertisement -
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में कच्ची मदिरा के जहरीले होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों में उक्त घटना को लेकर आक्रोश व्याप्त हैं। लोगों ने क्षेत्र में चल रही अवैध मदिरा बिक्री पर तत्काल रोक लगाने माँग की है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं।

