सौगातः 7000 करोड़ की सड़क परियोजनाओं को भी मिलेगी मंजूरी
- Advertisement -
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात
रायपुर में इन्हें मिली मंजूरी
तेलीबांधा चौक पर
सरोना चौक पर
उद्योग भवन चौक पर
एक्सप्रेस-वे रायपुर में फ्लाईओवर
NOW HINDUSTAN. रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना को रफ्तार देने के लिए एक अहम कदम उठाया गया। इसमें राज्य की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। बैठक में केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ में वर्तमान में 7000 करोड़ से अधिक के कामों के लिए वित्तीय मंजूरी जल्द दिलाने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही केंद्रीय सड़क निधि के तहत 600 करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई।
केंद्र से मिली राशि के जरिए छत्तीसगढ़ में कई सड़कों के निर्माण और उन्नयन का रास्ता साफ होगा। रायपुर शहर की भीड़भाड़ को कम करने के लिए चार बड़े फ्लाईओवर बनाए जाएंगे, जिनका भूमि पूजन शीघ्र ही होगा। वहीं, राजधानी रायपुर से अन्य जिलों तक की सड़कें दो लेन से चार लेन में बदली जाएंगी। इससे आवागमन तेज और सुरक्षित हो जाएगा। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह भी मौजूद थे।
समृद्धि एक्सप्रेस-वे का विस्तार रायपुर तक होगा
बैठक में यह भी तय हुआ कि राज्य की सड़क योजनाएं की प्लानिंग में अब केंद्र के ‘गति शक्ति पोर्टल’ का उपयोग किया जाएगा, ताकि जल्द मंजूरी मिल सके। गडकरी ने रायपुर-आरंग-बिलासपुर-दर्री के बीच करीब 95 किमी लंबी छह लेन सड़क के लिए डीपीआर जल्दी बनाने के लिए आदेशित किया, जो औद्योगिक, कृषि और शैक्षिक क्षेत्रों को जोड़ेगी। साथ ही समृद्धि एक्सप्रेसवे का विस्तार रायपुर तक भी किया जाएगा।
सड़कें केवल यात्रा का साधन नहीं हैं, बल्कि विकास,रोजगार और सामाजिक बदलाव का रास्ता हैं। अंजोर विजन 2047 के तहत छत्तीसगढ़ सरकार का लक्ष्य है कि हर गांव, हर नागरिक तक बेहतर और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन पहुंचे। –विष्णु देव साय,मुख्यमंत्री
बिलासपुर शहर और केशकाल में ट्रैफिक होगा आसान
कुछ योजनाओं को बैठक में मंजूरी भी मिल गई। एनएच 130ए में उन्नयन कार्य, राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 43 में रेजिंग का कार्य एवं राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 में मजबूतीकरण के कुल 115.95 करोड़ के कार्यों की स्वीकृति मिली है। इनमें बिलासपुर शहर के भीतर 15 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण शामिल है। वहीं,. केशकाल के 4 किलोमीटर हिस्से की सड़क को मजबूत किया जाएगा, जिससे पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी।