शाखा टोली अभ्यास वर्ग सफलतापूर्वक संपन्न, 143 शिक्षार्थियों ने लिया भाग……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  कटघोरा अग्रसेन भवन में, आयोजित दो दिवसीय, आवासीय शाखा टोली अभ्यास वर्ग का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अभ्यास वर्ग में कुल 143 शिक्षार्थियों ने भाग लिया। इनके मार्गदर्शन हेतु 18 शिक्षक उपस्थित रहे, जबकि व्यवस्था प्रबंधन की ज़िम्मेदारी 15 समर्पित स्वयंसेवकों ने निभाई। कटघोरा नगर के समर्पित व्यवसाई व विकासखंड कटघोरा के अंतर्गत बांकी मोगरा नगरीय क्षेत्र एवं ग्रामीण कारोबारियों ने इस राष्ट्र काज को गति देने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

- Advertisement -

कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने न सिर्फ अपना सहयोग प्रदान किया अपितु उपस्थिति दर्ज कराकर स्वयंसेवकों एवं शिक्षकों के साथ जमीन पर बैठकर साथ में भोजन ग्रहण किया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में आम और खास में एकरूपता का यह दृश्य समाज को संघ का वास्तविक संस्कार को प्रदर्शित करता है।

अभ्यास वर्ग का उद्देश्य शाखा टोली के कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक कार्यशैली, अनुशासन, शारीरिक अभ्यास एवं सांघिकता का प्रशिक्षण देना रहा। वर्ग के दौरान विविध सत्रों के माध्यम से प्रतिभागियों को वैचारिक, सांस्कृतिक और नेतृत्व विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और कोरबा विभाग के विभाग कार्यवाह श्री रामविलास पाल जी के प्रेरणादायक उद्बोधन के साथ हुआ। प्रशिक्षकों ने उक्त वर्ग में भाग लेने वाले स्वयंसेवकों के उत्साह और अनुशासन की सराहना की। यह अभ्यास वर्ग आने वाले समय में शाखा कार्य को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

स्थानीय संगठनकर्ताओं और स्वयंसेवकों की समर्पित भूमिका के कारण यह आयोजन पूर्ण रूप से सफल रहा।

Share this Article