कोरबा जेल ब्रेक मामले में सहायक जेल अधीक्षक और 3 प्रहरी निलंबित , मुख्यालय से जारी हुआ आदेश……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  कोरबा जेल से जेल ब्रेक कर चार बंदियों के फरार होने के मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए सहायक जेल अधीक्षक को निलंबित कर दिया गया है। इससे पहले तीन जेल पहरियों को भी निलंबित किया गया था। ये आदेश डी जी जेल द्वारा जारी किया गया हैं। उन्हें बिलासपुर अटैच किया गया हैं।
जानकारी के अनुसार जेल ब्रेक के बाद से पुलिस ने चारों फरार बंदियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। इस बीच, कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने फरार बंदियों की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रुपये के ईनाम की घोषणा करी हैं।

- Advertisement -

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि जेल ब्रेक के मामले में जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ आगे और कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Share this Article