बालको नगर क्षेत्र के ब्रह्माकुमारी संस्थान में बनाया गया रक्षाबंधन उत्सव * दिया गया रक्षा सूत्र के साथ प्रेम और भाईचारे का संदेश……..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा जिले के ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्थान में आने वाले रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य में एक स्नेहपूर्ण और आध्यात्मिक माहौल में राखी बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में दीदी रुक्मणी ने सभी उपस्थित जनों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर प्रेम, विश्वास और भाईचारे का संदेश दिया।

- Advertisement -

इस अवसर पर अतिथि स्वरूप पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता सुमित तिवारी, लोकेश्वर चौहान, मंडल अध्यक्ष डीलेंद्र यादव, महामंत्री जयनंद राठौर, महामंत्री संपत यादव, मंडल मंत्री माहेश्वरी गोस्वामी, कृष्णी राठौर, बालको मैत्री संघ अध्यक्ष के.एन. सेठ, महामंत्री पी.एल. सोनी एवं अन्य सदस्य, ग्रामवासी और नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने रक्षाबंधन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल भाई-बहन का बंधन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, सद्भाव और आपसी सहयोग का प्रतीक है। अंत में सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए इस पावन पर्व को मिलजुल कर मनाने का संकल्प लिया।

Share this Article