छठ घाट में भाजपा मंडल महामंत्री विकेश झा ने किया झंडा रोहण…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कुसमुंडा के छठ घाट में भाजपा मंडल महामंत्री विकेश झा ने झंडा रोहण किया जिसमें भाजपा के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे भाजपा मंडल महामंत्री विकेश झा ने सभी देशवासियों को 79वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी है। महामंत्री विकेश झा ने कहा कि यह पावन अवसर हमें उन वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान, साहस और शौर्य की याद दिलाता है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ादी का अमूल्य उपहार दिया।

- Advertisement -

इस दिन देशभर में झंडारोहण परेड और संस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं जो हमारे देश प्रेम और एकता की भावना को मजबूत करते हैं यह अवसर केवल झंडा फहराने और भाषण देने का नहीं बल्कि देश के प्रति गर्व और जिम्मेदारी महसूस करने का है उन्होंने इस मौके पर लोगों से विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और संवर्धन में सहभागी बनने का संकल्प लेने का आह्वान किया है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण की सौगात दे सकें।

Share this Article