ग्रामीण के मकान से हुई साल की चिरान लकड़ी जब्त…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा जिलान्तर्गत वन मंडल कटघोरा के केंदई रेंज में एक ग्रामीण के घर से साल की चिरान लकड़ी जब्त की गई है। इस मामले में वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार ग्राम सलईगोट निवासी के घर में चिरान लकड़ी होने की सूचना मिली थी। इस पर एसडीओ संजय त्रिपाठी ने सर्च वारंट जारी किया। परिक्षेत्र सहायक सुनील कुमार डिक्सेना की टीम ने उस घर जांच की। जांच में साल की 22 चिरान लकड़ी बरामद की गई। यह लकड़ी जंगल से अवैध रूप से काटकर लाई गई थी। लकड़ी के साथ ही औजार भी जब्त किए गए हैं। इस क्षेत्र में पहले भी अवैध पेड़ कटाई के मामलों में कार्यवाही की जा चुकी है।

Share this Article