NOW HINDUSTAN. Korba. बांकी मोंगरा नगर पालिका परिषद में विकास का द्वार खुल गया है । करोड़ो रूपये के विकास के कार्यो को लेकर भूमिपूजन किया गया जिनमे मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल , कार्यक्रम की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमें निम्न कार्य स्वीकृत किये गए।
- Advertisement -
🔹 **वार्ड क्रमांक 03** – मुक्तिधाम मरम्मत, प्रतीक्षालय, पोस्टमार्टम कक्ष, CC रोड, स्ट्रीट लाइट, बोरवेल (₹30.25 लाख)
🔹 **वार्ड क्रमांक 13** – भोजली एवं छठ घाट निर्माण (₹40 लाख)
🔹 **वार्ड क्रमांक 15** – आर.सी.सी. नाली एवं कलवर्ट निर्माण (₹20.27 लाख)
🔹 **वार्ड क्रमांक 16** – भोजली एवं छठ घाट निर्माण (₹40 लाख)
इस अवसर पर विधायक श्री पटेल जी ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में बांकीमोंगरा क्षेत्र में वाटिका/गार्डन सहित अन्य महत्वपूर्ण विकास कार्य भी किए जाएंगे।
कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, वार्ड पार्षदगण, पालिका अधिकारी-कर्मचारी, ठेकेदार, पत्रकार एवं सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।