नगर निगम ने हटाया बेजा कब्जा , बनाई जाएगी नई दुकान…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  Korba.  कोरबा जिले में स्वच्छ भारत अभियान के तहत कोरबा को भी सुंदर बनाने के लिए नगर निगम कोरबा भी तमाम उपाय कर रहा है। इसी के तहत जगह जगह कब्जा कर गंदगी फैलाने वालों को बेदखल कर नगर निगम इस स्थान पर दुकान का निर्माण करना चाहता है, ताकि कब्जा धारियो को व्यवस्थित किया जा सके।

- Advertisement -

कोरबा शहर को खूबसूरत बनाने की दृष्टि से नगर पालिका निगम कोरबा के तोड़ू दस्ते ने कोसाबाड़ी जोन में गीता देवी अस्पताल के सामने कब्जा करने वालों को बेदखल किया। कई दुकानों को हटाने की नोटिस के बाद भी जब किसी ने ध्यान नहीं दिया, तब मजबूरन निगम को यह कार्यवाही करनी पड़ी।

Share this Article