पानी की आवक में कमी के कारण बहुउद्देशीय मिनीमाता बांगो परियोजना माचाडोली के किये गए छह गेट बंद…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  Korba.  कोरबा जिले के कटघोरा तहसील अंतर्गत स्थापित बहुउद्देशीय मिनीमाता बांगो परियोजना माचाडोली में विगत दिनों में जलस्तर बढ़कर 358.11 मीटर हो जाने पर उसके आठ गेट खोले गए थे, परंतु पानी की आवक में कमी के कारण 6 सितंबर से 7 सितंबर तक इसके छह गेट पुनः बंद कर दिए गए हैं।

- Advertisement -

उपरोक्त संबंध में जानकारी देते हुए बांगो बांध माचाडोली कोरबा छतीसगढ़ के कार्यपालन अभियंता धर्मेन्द्र नीखरा ने बताया की पानी की आवक में कमी के कारण 07 सितंबर को अलसुबह 6:30 बजे जलस्तर 357.69 मीटर तक पहुँच गया। तद्पश्चात गेट संख्या 4 एवं 7 जो 0.50-0.50 मीटर खुला था, सुबह 6:30 बजे बंद कर दिया गया। परिणामस्वरूप, रेडियल गेटों से कुल डिस्चार्ज 11756 क्यूसेक से घटकर 5878 क्यूसेक हो गया।

वर्तमान में गेट संख्या 5 एवं 6 खुले हैं और जलविद्युत संयंत्रों की तीन इकाइयाँ पूरी क्षमता से चल रही हैं और 9000 क्यूसेक पानी छोड़ रही हैं। इस प्रकार, सुबह 6:30 बजे बहुउद्देशीय मिनीमाता बांगो परियोजना माचाडोली से कुल डिस्चार्ज 14878 क्यूसेक है। पानी की आवक कम होने पर आवश्यकतानुसार गेट से डिस्चार्ज कम/बन्द कर दिया जाएगा।

Share this Article