आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत कोरबा ब्लॉक एवं पोंडी-उप्रोड़ा ब्लॉक में आकांक्षी ब्लॉक फेलो की नियुक्ति की जानी है। इस हेतु साक्षात्कार (इंटरव्यू) का आयोजन दिनांक शुक्रवार, 12 सितम्बर 2025 को, दोपहर 12:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक, जनपद पंचायत हॉल, कोरबा में किया जाएगा।
- Advertisement -
यह साक्षात्कार सहारा समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित एवं संचालित किया जाएगा।
पात्रता / कार्य अनुभव:
किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) अनिवार्य।
NITI आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव या समतुल्य कार्य अनुभव।
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेज़ों सहित उपस्थित होकर साक्षात्कार प्रक्रिया में सम्मिलित हो सकते हैं।