आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत फेलो की नियुक्ति हेतु साक्षात्कार…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  Korba.   आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत कोरबा ब्लॉक एवं पोंडी-उप्रोड़ा ब्लॉक में आकांक्षी ब्लॉक फेलो की नियुक्ति की जानी है। इस हेतु साक्षात्कार (इंटरव्यू) का आयोजन दिनांक शुक्रवार, 12 सितम्बर 2025 को, दोपहर 12:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक किया जाएगा।

- Advertisement -

पूर्व में यह साक्षात्कार जनपद पंचायत कार्यालय, कोरबा के हॉल में आयोजित होना प्रस्तावित था, किंतु अपरिहार्य कारणों से अब इसका आयोजन जिला संसाधन केन्द्र, कोरबा (हॉल क्रमांक-02) में किया जाएगा।

यह साक्षात्कार सहारा समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित एवं संचालित किया जाएगा।

पात्रता / कार्य अनुभव:

किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) अनिवार्य।

NITI आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव या समतुल्य कार्य अनुभव

Share this Article