प्रगति नगर में बनेगा शेल्टर हाउस , आवारा स्वानो के आतंक से शहर वालो को मिलेगी राहत……..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा नगर निगम ने आवारा स्वानो की नसबंदी के लिए प्रगति नगर दर्री में शेल्टर हाउस बनाने जगह चिन्हित की है, लेकिन नसबंदी का काम बारिश के बाद ही होगा। आर.पी. नगर फेस वन दशहरा मैदान के पास शाम लगभग 7:50 बजे सड़क पर स्वानो के आतंक से लोग परेशान रहे। आवारा स्वान रात ही नहीं, दिन में भी दौड़ते हैं। डॉग बाइट की घटनाएं रोज सामने आती है। 4 साल से नसबंदी बंद होने से आवारा स्वानो की संख्या बढ़ गई है।

- Advertisement -

शहर के चौक-चौराहों में आवारा स्वानो का झुंड घूमते रहता है। निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी का कहना है कि स्थल चिन्हित कर लिया गया है। यहां सफाई करने के साथ ही फेंसिंग का कार्य होना है।

Share this Article