भारी जुर्माने के चलते वाहन चालको व मालिको में मचा हडकंप,ओवरलोडिंग वाहनो पर चलाया अभियान…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  सरायपाली । परिवहन जांच चौकी खम्हारपाली के द्वारा ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग की कार्रवाई अब काफी सख्त हो गई है। बीते दिनो बसों की जाँच की गई और अनियमितता पाये जाने पर कई बसों पर कार्यवाही भी की गई। इस दौरान विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए ओडिशा के 5 एवं छत्तीसगढ़ के 4 कुल बसों से 35600 रूपये की चालानी कार्यवाही की गई है।

- Advertisement -

परिवहन विभाग की इस कार्रवाई के कारण वाहन चालकों और मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि उन्हें ओवरलोडिंग के चलते भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।विभाग ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ यह कार्रवाई विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। क्योंकि इससे सड़क सुरक्षा पर सीधा असर पड़ता है।वही ओवरलोडिंग से वाहनों की रफ्तार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है जिससे सड़क हादसों की संभावना बढ़ जाती है।

Share this Article