श्री गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी पर ऐतिहासिक धार्मिक यात्रा पहुंची कोरबा …….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN.  Korba.  सिख पंथ के 9वें गुरु, मानवता और शहीदी के प्रतीक धन धन श्री गुरु तेग बहादुर साहिबजी की 350वीं शहीदी शताब्दी के पावन उपलक्ष्य में एक विशाल धार्मिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक यात्रा 21 अगस्त 2025 को असम के श्री गुरुद्वारा डुबरी साहिब से आरंभ हुई है। यात्रा भारत के विभिन्न राज्यों के ऐतिहासिक गुरुद्वारों और पवित्र स्थलों से होती हुई आगे बढ़ रही है।

- Advertisement -

उक्त आयोजित कार्यक्रम के तहत 18 सितंबर को यह पावन यात्रा छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर पहुँची, जहाँ नगर कीर्तन और गुरमत समागम के दौरान श्रद्धालु संगत द्वारा भव्य स्वागत किया गया। श्रद्धालु बड़ी आस्था और उत्साह के साथ इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें। आयोजकों ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य श्री गुरु तेग बहादर साहिबजी के अमर संदेश धर्म की रक्षा, मानवता की सेवा और शांति का प्रसार को जन-जन तक पहुँचाना है।

यात्रा का समापन 23 नवंबर को पंजाब के आनंदपुर साहिब में होने वाले महान समागम के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर देशभर की संगत से विनम्र अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में शामिल होकर इस दिव्य आयोजन को सफल बनाएं।

Share this Article