टापू पर घंटों फंसा रहा युवक , बचाने कूदे पुलिस वालों की भी बन आई जान पर……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  कोरबा जिले के राताखार एनीकट बाँध में सुबह करीब 10 बजे एक युवक तेज बहाव के बीच बने टापू पर फंस गया। बताया जा रहा है कि युवक-युवती ने 25 फीट ऊंचे बाँध से छलांग लगाई थी। बाँध के ऊपर उसकी बाइक खड़ी मिली।

- Advertisement -

घटना को सबसे पहले मछुआरों ने देखा और तत्काल पुलिस व 112 डायल को सूचना दी। खबर मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और नगर सेना की टीम मौके पर पहुंची। उनको बचाने के लिए थाना कोतवाली में पदस्थ आरक्षक चंद्रकांत गुप्ता अपने दो साथियों के साथ नदी में कूद पड़े। लेकिन रेस्क्यू के दौरान तेज धारा में बहकर उनकी जान पर भी बन आई। मौके पर मौजूद एक अन्य पुलिसकर्मी ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्यूब फेंका और आरक्षक श्री गुप्ता की जान बचाई।

युवक को 5 घंटे के रेस्क्यू के बाद बचा लिया गया है। जिसका नाम राहुल बताया जा रहा हैं। उसने बताया कि वह युवती से शादी करना चाहता हैं, घर वालों ने शादी से मना किया तो दोनों कूद गए थे। युवती को बचाने रेस्क्यू जारी है।

Share this Article