महिलाओं पर गलत नजर रखने का आरोप,पड़ोसियों ने मिलकर युवक की पिटाई-मौत…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  कोरबा-चांपा मार्ग में उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिटाई करने से एक युवक की मृत्यु हो गई। ग्राम साजापानी के रहने वाले ग्रामीण पर आरोप था कि वह पड़ोसी की पत्नी पर बुरी नजर रखता है। बताया जा रहा हैं की जिसके बाद पड़ोसियों ने मिलकर उसे इतना मारा कि उसकी जान चली गयी। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार पड़ोसी दंपति ने उसको घर में पकड़ उसके हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई की। गंभीर हालत में 112 की मदद से उसे चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सको ने परीक्षण पश्चात उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपनी पत्नी के मर्डर के आरोप में जेल में सजा काट चुका है।

कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया की दोनों कथित आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Share this Article