NOW HINDUSTAN. Korba. विजयादशमी पर्व के अवसर पर थाना बांगाे परिसर में परंपरागत विधि-विधान के साथ शस्त्र पूजन किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा सहित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में देवी-देवताओं की स्तुति कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और मंगलकामना की गई। पूजन के दौरान पुलिस बल के शस्त्रों की विधिवत पूजा कर उन्हें पुष्प, अक्षत और धूप अर्पित किए गए। शस्त्र पूजन के इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य न केवल परंपरा और आस्था को बनाए रखना है, बल्कि जनता को यह संदेश देना भी है कि पुलिस बल सदैव समाज की सुरक्षा और सेवा के लिए तत्पर है।
- Advertisement -
थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने कहा कि विजयादशमी का पर्व सत्य की विजय और धर्म की स्थापना का प्रतीक है। शस्त्र पूजन इसी परंपरा का अंग है। उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे के लिए कामना की।कार्यक्रम के अंत में थाना स्टाफ ने एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही क्षेत्र की जनता से अपील की कि वे दशहरा और रामनवमी को सामाजिक एकता और सौहार्द के साथ मनाएं। पुलिस विभाग ने भरोसा दिलाया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी।