विकसित भारत के लिए जरूरी हैं स्वदेशी, स्वभाषा और स्वभूषा अपनाना : विधायक अमर अग्रवाल….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  भारतीय जनता पार्टी के द्वारा एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर आत्मनिर्भर भारत अभियान पर की चर्चा। आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल भी शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी और मीडिया प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

- Advertisement -

मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 2047 में देश अपनी आज़ादी के 100 वर्ष पूरे करेगा। इस अवसर पर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, और इसके लिए हर नागरिक को अपनी भूमिका निभानी होगी।

 

उन्होंने आगे बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से 25 सितंबर से 25 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से लोगों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, भारतीय भाषाओं के सम्मान और पारंपरिक पहनावे को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि “विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब हर भारतीय आत्मनिर्भर भारत की दिशा में स्वयं योगदान देगा।

Share this Article