प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अग्रसेन भवन कोरबा में पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल होकर किया नमन……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.   प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अल्प प्रवास पर कोरबा अंचल के अग्रसेन भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ के पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल की पगड़ी रस्म कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय श्री अग्रवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

- Advertisement -

उन्होंने स्वर्गीय श्री बनवारी लाल अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा अग्रवाल एवं उनके परिवार के लोगों से भेंट कर उन्हें ढाढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय बनवारी लाल अग्रवाल का जीवन जनसेवा और समर्पण का प्रतीक था। उन्होंने सदैव कोरबा जिले के विकास और जनता की भलाई के लिए कार्य किया। उनकी सादगी, विनम्रता और सामाजिक संवेदनशीलता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।

उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, प्रभुद्धजन, गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित थे। सभी ने स्वर्गीय अग्रवाल के योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, बजरंग लाल अग्रवाल, बिहारी लाल अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, भाजपा महामंत्री संजय शर्मा दीपका, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर , योगेश मिश्रा ,चेम्बर अध्यक्ष योगेश जैन ,सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कोरबा जिला कलेक्टर अजीत वसंत, कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी आदि उपस्थित थे।

Share this Article