बारूद से जंगली सूअर का शिकार करने के आरोप में पांच गिरफ्तार……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.   कोरबा वनमंडल अंतर्गत करतला रेंज के संडैल में वन विभाग की टीम ने बारूद लगाकर जंगली सूअर का शिकार करने के आरोप में 5 कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं दो फरार आरोपियों की तलाश करना बताया जा रहा हैं । कथित आरोपी सूअर मारने के बाद करीब डेढ़ किलो मांस रखे हुए और बाकी मांस फरार आरोपी ले गए।

- Advertisement -

 

जानकारी के अनुसार जंगली सूअरों का शिकार करने कथित आरोपी करंट लगाते थे। वन ले विभाग के अनुसार खेतों में अभी धान की फसल लगी हुई है। धान खाने के लिए ही जंगली सूअर सहित अन्य वन्य प्राणी खेतों के आसपास पहुंचते हैं। बताया जा रहा हैं की ग्राम सैंडल निवासी ने जंगली सूअर को मारने के लिए बारूद लगा दिया था। इसकी चपेट में एक सूअर आया और उसके चिथड़े उड़‍ गए, सुचना पर करतला रेंजर के साथ वन विभाग की टीम गांव पहुंची। जांच के दौरान ग्रामीण के घर से जंगली सूअर का का मांस बरामद हुआ।

वारदात में शामिल होने पर 5 कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में ग्राम बुंदेली निवासी एक आरोपी फरार है। उसने बारूद लगाने में मदद की थी। आरोपियों ने कबूल किया है कि करंट लगा जंगली जानवरों का शिकार करते हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। रेंजर श्री राठिया के अनुसार आरोपी बारूद को खाने की चीजों में मिलाकर रख देते थे। कोई जानवर जैसे ही उसे खाता बारूद फट पड़ता है। इससे मौके पर ही जानवरों की मौत हो जाती है।

* 3500 में खरीदा बारूद

कथित आरोपी ने बताया बारूद 3500 रुपए में खरीदा गया था। इस बारूद उपयोग पत्थर खदानों में होता है। कोयला खदानों में भी इसी बारूद का उपयोग किया जाता है।

11 केवी लाइन से शिकार

जंगल के बीच से गुजरी 11केवी लाइन में तार खींचकर जंगली जानवरों का शिकार किया जाता है। इसकी वजह से गांव में बिजली बंद हो जाती थी। इससे ग्रामीण भी परेशान हैं। इस क्षेत्र में जंगली जानवरों के शिकार के मामले पहले भी सामने आ चुके हैं।

Share this Article