प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर जिला कांग्रेस ने किया नमन …….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबाः- भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा तुलसी नगर स्थित सरदार पटेल स्मारक एवं जिला कांग्रेस कार्यालय टी.पी. नगर में मनाई गई। यहां कांग्रेसजनों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हे शत् शत् नमन किया।

- Advertisement -

भारत की आजादी के बाद विभिन्न रियासतों के भारत में विलय कराने की प्रक्रिया के साहसिक फैसले का स्मरण करते हुए पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने सरदार पटेल की निर्णय क्षमता को अद्भुत बताया। उन्होने बताया कि भारत के हित में काफी अच्छे कार्य सरदार पटेल की ओर से किये गये। इसी के आधार पर इन्हे लौह पुरुष की उपाधि हासिल हुई। वे अपने कार्यों के जरिए सदियों तक भारतीयों के मन मस्तिष्क में बसे रहेंगे।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने कहा कि इतिहास में कई महापुरूष हुए हैं जिनमे वल्लभभाई पटेल का नाम लिया जाता है। उन्होने अपने प्रदर्शन से देश को काफी उंचाई दी।
पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी ने कहा कि सरदार पटेल ने गृह मंत्री की भूमिका में भारत के लिये अनेक शानदार कार्य किये और विदेशों में हमारे देश का मान बढ़ाया। कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करते हुए जिस तरह उन्होने अनेक राजे-रजवाड़ो का विलीनीकरण भारतीय परिसंघ में कराया। वह अपने आप में महान कार्य था। इसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस सचिव विकास सिंह, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण लाल कुर्रे, कुर्मी क्षत्रिय कल्याण समिति के अध्यक्ष रामकुमार वर्मा, प्र्रदेश कांग्रेस सचिव बी एन सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, कांग्रेस ओबीसी विभाग के अध्यक्ष गजानंद साहू, कोरबा ओबीसी महासभा के अध्यक्ष अधिवक्ता एन के राजवाड़े, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, बसंत चंद्रा, दुष्यंत शर्मा, मनीष शर्मा, रवि खुंटे, अश्वनी पटेल, पार्षद रवि चंदेल, अविनाश बंजारे, पूर्व पार्षद मनक राम साहू, गंगाराम भाराद्वाज, गिरधारी बरेठ, मुन्ना खान, अवधेश लाठिया, कुंजबिहारी साहू, शशि अग्रवाल, द्रोपदी तिवारी, शांता मंडावे, संगीता श्रीवास, पी डी महंत, अमित सिंह, श्रवण जायसवाल, मोहन लाल पटेल, नंदकुमार साहू, बलीराम राजवाड़े, अर्जुन चंद्रा, आर डी चंद्रा, यशवंत चौहान, गोपाल यादव, सुशील नेताम, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजनों ने लौहपुरूष सरदार पटेल जी के योगदान पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Share this Article