लम्बे समय से फरार चले रहे स्थायी वारंटी आरोपी सुरेश कुमार दुबे साकिन -ग्राम नुनेरा थाना-पाली कोरबा को गिरफ्तार किया गया………

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल सिंह ठाकुर द्वारा न्यायालय से जारी समंस/वारंटों को शत-प्रतिशत तामील किये जाने हेतु दिये गये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिश यादव के मार्गदशन में लम्बे से समय से पेशी में माननीय न्यायालय उपस्थित न होकर फरार चल रहे वारंटियों की पता तलाश की जा रही है कि आज दिनांक 03.11.2025 को सूचना प्राप्त हुआ कि वारंटी सुरेश कुमार दुबे पिता दुर्गा प्रसाद दुबे उम्र 53 वर्ष साकिन ग्राम नुनेरा, थाना पाली, जिला कोरबा, थाना सक्ती के बुधवारी बाजार के पास रूका हुआ है।

- Advertisement -

 

सूचना पर तत्काल टीम रवाना कर आरोपी सुरेश कुमार दुबे को घेराबंदी कर पकड़ा गया है जिसे विधिवत् माननीय न्यायलय पेश किया जा रहा है । वारंटी सुरेश कुमार दुबे के विरूद्ध कई अन्य थानो में भी धोखाधड़ी एवं अन्य आपराधिक प्रकरण दर्ज होने कई जानकारी मिली है।जिस पर भी अग्रिम कारवाही कई जा रहे है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल (थाना प्रभारी सक्ती) के नेतृत्व में प्र.आर. तेजकुमार गबेल, आर. पवन शुक्ला, श्याम गबेल व यादराम चंद्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share this Article