NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा-सक्ति मार्ग में बसे उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत तिलकेजा के ग्राम आमापाली में एक युवक की तालाब में डूब जाने की आशंका जताई जा रही थी। जो सच साबित हुई। डीडीआरएफ की नगर सेना टीम ने 9 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाकर उस व्यक्ति का शव बरामद किया। पुलिस शव का पंचनामा कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।
- Advertisement -
मृतक की पहचान मनोज प्रजापति (22 वर्ष) के रूप में की गयी हैं, जो इसी ग्राम का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना परिजनों ने उरगा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब डेढ़ से दो घंटे तक चले सर्च अभियान के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया। अंधेरा बढ़ने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया, जिसे अब आज सुबह फिर से शुरू किया गया। नहाने के दौरान उसके गहरे पानी में समा जाने से उसकी मृत्यु हो जाने की आशंका जताई जा रही हैं।
बताया जा रहा हैं की मनोज प्रजापति नामक युवक सुबह करीब 10 बजे ग्राम से लगे डबरी तालाब में नहाने गया था। जब वह काफी देर तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तालाब के पचरी पर मनोज के कपड़े रखे मिले। लेकिन वह वहां नहीं था। परिजनों को उसके डूबने की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने गांव के सरपंच और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर डीडीआरएफ नगर सेना की टीम को बुलाया। तत्पश्चात रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। जिसके बाद शव बरामद किया गया। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
बताया जा रहा हैं कि मनोज ग्राम में ही गुपचुप का ठेला लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी को अभी सिर्फ दो साल हुए थे और उसका एक 9 माह का बच्चा भी है। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले में आगे की वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।