NOW HINDUSTAN. Korba. नगर पालिक निगम कोरबा ने पं. दीनदयाल सांस्कृतिक भवन के लीजधारी को नोटिस जारी किया गया है। नगर निगम ने बताया कि उक्त भवन का 10 वर्षीय लीज करार तय शर्तों के तहत आबंटित किया गया था, लेकिन लगातार सूचना देने के बावजूद किराया राशि जमा नहीं की बात बताई जा रही हैं।
- Advertisement -
बताया जा रहा हैं की निगम के अनुसार, कुल बकाया राशि 59,11,786 रुपये हो गई है, जिसमें पूर्व बकाया ₹39,95,956 माह अप्रैल 2025 से नवंबर 2025 तक ₹10,14,032 के साथ 18% जीएसटी ₹9,01,798 बताई जा रही हैं। इसके साथ ही विलंब शुल्क भी अलग से वसूला जाएगा। निगम ने चेतावनी दी है कि नोटिस प्राप्त होने के 7 दिनों के भीतर राशि जमा नहीं करने पर पंजीयन आबंटन शर्तों के अनुसार लीज निरस्तीकरण की कार्यवाही की जाएगी। निगम ने स्पष्ट किया कि आगे की संपूर्ण जिम्मेदारी लीजधारी की स्वयं की होगी।