कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 135वीं जयंती मनाई गई ….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा:- जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा शहर द्वारा टी.पी. नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 135वीं जयंती कार्यक्रम मनाई गयी।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम पं. जवाहर लाल नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्धांजलि दी गई तत्पश्चात पं. नेहरू को याद करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया।

- Advertisement -

जिसमें सर्वप्रथम जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष नत्‍थुलाल यादव ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे। बच्चे भी उन्हें चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे पं. नेहरू उच्च शिक्षा ग्रहण कर अपने पिता की तरह वकील बने बाद में वे महात्मा गांधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में अहम किरदार निभाया। देश की आजादी के लिए पं. नेहरू कई बार जेल भी गये।

पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि नेहरू जी का स्वतंत्रता संग्राम में विशेष योगदान था ही साथ ही भाषा पर नियंत्रण था और वे अपने विचार बड़ी सरलता एवं स्पष्टता के साथ प्रस्तुत करते थे। भारत की प्राचीन सांस्कृतिक ख्याति का नेहरू जी पर बहुत प्रभाव था साथ ही विश्व इतिहास के विभिन्न पहलुओं से भी वे परिचित थे।
पूर्व सभापति श्‍यामसुंदर सोनी ने कहा कि पं. नेहरू शांतिप्रिय स्वभाव के साथ साथ मेहनती व्यक्ति थे। आज भी पं. नेहरू को भारत के प्रसिद्ध आदर्शो के रूप में याद किया जाता है। पं. नेहरू का बच्चों से जो लगाव था जिसके कारण ही भारत में 14 नवम्बर को पं. नेहरू की जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
सांसद प्रतिनिधि सुरेश सहगल ने कहा कि पं. नेहरू केवल एक राजनीतिज्ञ ही नहीं थे अपितु वे एक बहुमुखी प्रतिभा सम्पन्न महान पुरुष थे। वे एक अनुठे चिंतक व महान लेखक थे। संवेदनाओं से भरपूर पं. नेहरू ने भारत ही नही अपितु दुनिया के लोगों का अभूतपूर्व प्यार और सम्मान पाया। भारत ने उन्हें राष्ट्र के सर्वोच्च सम्मान ‘‘भारत रत्न’’ से अलंकृत किया है।

नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू ने कहा कि नेहरू जी एक सर्वप्रतिभा सम्पन्न व्यक्ति थे। राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, चिंतक, साहित्यकार आदि सभी का समावेश उनके धनी व्यक्तित्व में था। उनकी बहुमुखी प्रतिभा उनकी स्वाभाविक उदारता में सोने में सुगंध का कार्य करती थी निश्चय ही वे भारत के रत्न थे।

इस मौके पर गजानंद साहू अध्‍यक्ष कांग्रेस अध्‍यक्ष पिछड़ा वर्ग, मो.शाहिद अध्‍यक्ष अल्‍पसंख्‍यक प्रकोष्‍ठ, लक्ष्‍मीनारायण देवांगन, ए डी जोशी, कुसुम द्विवेदी अध्‍यक्ष जिला महिला कांग्रेस, संतोष राठौर ब्‍लॉक अध्‍यक्ष, पार्षद रवि चंदेल, मुकेश राठौर, बद्री किरण, अविनाश बंजारे, पालूराम साहू, रामगोपाल यादव, गिरधारी बरेठ, द्रौपती बरेठ, शांता मंडावे, माधुरी ध्रुव, जगन्‍नाथ थवार्इत, धिर सिंह, मो.अहसान अंसारी, गोपाल यादव, रमेश वर्मा, अमित कुमार पन्‍ना, अवधेश लाठिया, पवन यादव, उमेश कुमार यादव ने पं. नेहरू के जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

Share this Article