तृतीय सोपान, निपुण जांच शिविर व कब बुलबुल उत्सव का हुआ आयोजन….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  korba. कोरबा स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स और कब, बुलबुल ने ग्रैंड कैम्प फायर में लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। कैम्प में पांचों ब्लॉक से 400 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए। भारत स्काउट्स व गाइड्स जिला कोरबा ने तृतीय सोपान और निपुण जांच शिविर व कब बुलबुल उत्सव का आयोजन विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्र. 2, एचटीपीपी में किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

ग्रैंड कैम्प फायर का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि हसदेव ताप विद्युत गृह के अतिरिक्त मुख्य अभियंता (एफएम) केएनबी राव ने कहा कि इस तरह के शिविर आपसी सद्भावना उत्पन्न करते हैं। उन्होंने कहा कि नैतिकता और देश का जिम्मेदार नागरिक बनाने में स्काउट आंदोलन अहम भूमिका निभा रहा है। राव ने कहा कि एचटीपीपी प्रबंधन भी डिजास्टर मैनेजमेंट और साइबर सुरक्षा जैसे स्काउट के पाठ्यक्रम का लाभ उठाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख ने स्वागत उद्बोधन दिया आैर भारत स्काउट्स व गाइड्स, जिला कोरबा की गतिविधियों से उपस्थित लोगों को अवगत कराया।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अधीक्षण अभियंता एचटीपीपी व विद्युत नगर शिक्षण समिति के सचिव अजय सिंह कोराम ने भी संबोधन दिया। एचटीपीपी के जनसंपर्क अधिकारी बसंत शाहजीत ने प्रतिभागियों को कविता के माध्यम से प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप एचटीपीपी के प्रशासनिक अधिकारी अनूप पात्रे, जिला मुख्यालय आयुक्त विवेक लांडे, जिला सचिव भरत सिंह वर्मा सहित लीडर ऑफ कोर्स डीगम्बर सिंह कौशिक, उत्तरा मानिकपुरी, नमिता श्यामकुंवर कड़वे, श्रीकांत सिंह भी मंचासीन रहे। डीगम्बर सिंह कौशिक ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया और कार्यक्रम का संचालन पुष्पा शांडिल्य ने किया।

इसके पहले बुलबुल ग्रिटिंग व कब की विशाल गर्जना के माध्यम से अतिथियों की अगुवानी की गई। स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स और कब-बुलबुल ने ग्रैंड कैम्प फायर में लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों जोरदार प्रस्तुति दी। कब, बुलबुल द्वारा बेहद रोचक तरीके पेश किए गए फैंसी ड्रेस ने उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। स्काउट रितेश यादव और गाइड प्राची ने कैंप इम्प्रैशन प्रस्तुत किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article