पसान क्षेत्र में हाथी ने किया हमला , बुजुर्ग महिला की हुई मौत …….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों हाथियों का  जमावड़ा है हाथी आए दिन उत्पाद मचाते हुए फसलों को और मकान को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाथी के हमले से ग्रामीण क्षेत्रों में दर्शन फैली हुई है । जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के पसान क्षेत्र के ग्राम गोलाबाहरा में एक दर्दनाक घटना घटित हुई हैं, जहां एक जंगली हाथी के हमले में इंद्रकुंवर नामक 80 वर्षीय वृद्धा की मृत्यु हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, वृद्धा अपने घर से लगभग 50 मीटर दूर खेत स्थित खनियार में धान साफ कर रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों से अचानक हाथी के आने की आहट सुनाई दी। खतरा भांपते हुए महिला घर की ओर भागने लगीं, लेकिन तभी हाथी ने उन्हें पीछे से आ घेरा और बुरी तरह कुचल दिया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। आसपास के ग्रामो में दहशत का माहौल व्याप्त है। वन विभाग ने लोगों से जंगल या खेत की ओर अकेले न जाने और सतर्क रहने अपील की है।

Share this Article