एंटी रैबीज टीकाकरण हेतु दशहरा मैदान में 09 दिसंबर को लगेगा शिविर…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

पालतू स्वान, बिल्ली को शिविर में लाकर टीकाकरण कराने पालकों से की जा रही अपील

- Advertisement -

NOW HINDUSTAN. कोरबा मंगलवार 09 दिसंबर को पालतू एवं आवारा स्वानो, बिल्लियों का एंटी रैबीज टीकाकरण एवं कृमि दवा वितरण हेतु डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस-वन स्थित दशहरा मैदान में प्रातः 10 बजे से शिविर का आयोजन किया जाएगा, समस्त स्वान, बिल्ली पालकों एवं पशु प्रेमियों से निगम द्वारा अपील की गई है कि वे अपने स्वान, बिल्ली को शिविर में लाये तथा निःशुल्क टीकाकरण कराएं।

निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. संजय तिवारी ने बताया कि नगर पालिक निगम कोरबा एवं पशु चिकित्सा सेवाएं कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क एंटी रैबीज टीकाकरण व कृमि दवा वितरण के लिए शिविर का आयोजन मंगलवार 09 दिसंबर को प्रातः 10 बजे से दशहरा मैदान आर.पी. नगर फेस-1 में आयोजित किया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में स्वानो के काटने की घटनाएं हो रही हैं, काटने से होने वाले संक्रामण की रोकथाम हेतु एंटी रैबीज टीकाकरण का यह कार्य कराया जा रहा है,

उन्होने बताया कि एंटी रैबीज टीकाकरण एवं कृमि दवा वितरण का यह कार्य पूर्ण रूप से निःशुल्क रहेगा, अतः स्वान, बिल्ली के पालकगण इस शिविर का लाभ उठाएं तथा अपने पालतू स्वान व बिल्ली को शिविर में लाकर निःशुल्क एंटी रैबीज टीकाकरण कराएं।

Share this Article