पिछले 10 साल से रनवे के बेहद करीब खड़ा बांग्लादेशी विमान, तत्काल हवाई अड्डे से हटाया जाए : सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  कोरबा लोकसभा क्षेत्र सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने प्रदेश की राजधानी रायपुर के हवाई अड्डे पर पिछले दस वर्ष से बांग्लादेश के एक विमान के खड़े होने का मुद्दा लोकसभा में उठाया। इसे हवाई सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए वहां से हटाए जाने की मांग सरकार से की।
छत्तीसगढ़ राज्य की कोरबा संसदीय सीट से सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने लोकसभा में शून्यकाल में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘यह विषय रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर 2015 से खड़े बांग्लादेश की बंद हो चुकी एयरलाइन यूनाइटेड एयरवेज के लावारिस विमान का है। यह केवल हवाई अड्डे पर जगह घेरने या चार करोड़ रुपये बकाया का नहीं, बल्कि हवाई सुरक्षा का गंभीर विषय है।

- Advertisement -

संसद श्रीमती महंत ने कहा कि खस्ता हालत में यह विमान रनवे के बेहद करीब खड़ा है, जो यात्रियों और विमानों की सुरक्षा के लिए बेहद खतरनाक है। उन्होंने विमानन क्षेत्र में वर्तमान संकट का भी जिक्र करते हुए कहा कि नागर विमानन मंत्रालय इस समय ‘इंडिगो संकट’ से गुजर रहा है, जिससे स्पष्ट है कि मंत्रालय दबाव में है और कुशलता से काम नहीं कर पा रहा।

कांग्रेस सांसद श्रीमती महंत ने आरोप लगाते हुए कहा की ‘रायपुर का मामला भी दर्शाता है कि सरकार पहले से सक्रिय कार्यवाही करने के बजाय हादसे होने और चीजों के बिगड़ने का इंतजार करती है। दस साल हो गए, लेकिन कार्यवाही नहीं हो रही।’ उन्होंने सरकार से मांग की कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बिना देरी के इस विमान को नीलाम करने या स्क्रैप कर तत्काल हवाई अड्डे से हटाए जाने की मांग करी हैं।

Share this Article