जल सरंक्षण के लिए नालों में बोरी बंधान कर भूजल स्तर बढ़ाने की पहल की गई…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. बालोद, कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चन्द्रवंशी के निर्देशानुसार जिले के सभी ग्राम पंचायतों में भूजल स्तर बढ़ाने व वर्षा जल को सरंक्षित करने हेतु जन भागीदारी से जल संरक्षण के कार्य किये जा रहे है। जल संचयन जन भागीदारी (जेएसजेबी 2.0) के तहत् जनपद पंचायत गुण्डरदेही के ग्राम गब्दी एवं लिमोरा में जन भागीदारी से नालों में बोरी बंधान, ग्राम पसौद में जल स्त्रोतो की साफ-सफाई कर जल सरंक्षण की पहल की गई। ग्राम गब्दी में ग्रामीणों द्वारा सरपंच एवं उपसरपंच के नेतृत्व में जल सरंक्षण कर पानी रोकने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

- Advertisement -

जिसमें जन मानस को गांव का पानी गांव में रोकने हेतु जन भागीदारी से बोरी बंधान, व्यक्तिगत सोकपिट निर्माण करने हेतु जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें सरपंच, उप सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, जल वाहिनी, समूह की दीदीयां, महिला कमाण्डों एवं गणमान्य नागरिक द्वारा जल सरंक्षण का संकल्प लिया। नालें में ग्रामीणों ने स्थानीय जन प्रतिनिधियों के साथ मिलकर बोरी बंधान का कार्य किया गया। जनपद पंचायत गुण्डरदेही के अंतर्गत ग्राम पंचायत गब्दी, पैरी, अर्जुनी एवं लिमोरा के सरपंचों के मार्गदर्शन में उक्त कार्य कराया गया। ग्राम गब्दी के इस सामुदायिक पहल पर ग्रामवासियों ने बढ-चढकर अपनी भागीदारी निभाई। उक्त कार्यक्रम सरपंच श्री किर्तनराम देवदास, उपसरपंच श्रीमती प्रमिला सिन्हा, रोजगार सहायक अश्वनी सिन्हा, तकनीकी सहायक श्रीमती पद्मा पाटिल, सचिव श्रीमती मीना देवांगन एवं कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रतिज्ञा चन्द्राकर एवं ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से यह कार्य सफलता पूर्वक कराया गया।

यह कार्य ग्राम पंचायत में वर्षा जल और भूजल स्तर को स्थिर रखने के लिए प्रभावी है। सक्रियता एवं जागरूकता का परिचय देते हुए सरपंच, ग्राम पंचायत गब्दी ने कहा कि प्राकृतिक जल स्त्रोतों को सुरक्षित रखना और भविष्य के लिए बेहतर पानी की उपलब्धता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। ग्रामवासियों के निरंतर सहयोग से यह अभियान सफल हुआ और इससे भविष्य में भू जल स्तर को स्थिर रखनें में भी मदद मिलेगी।

Share this Article