कोरबा को मिला नया कलेक्टर: कुणाल दुदावत बने कोरबा कलेक्टर, अजीत वसंत को सरगुजा भेजा गया……..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. : रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई IAS अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। इस क्रम में कोरबा जिले के कलेक्टर का परिवर्तन भी किया गया है।

- Advertisement -

जारी आदेश के अनुसार कुणाल दुदावत (भा.प्र.से. 2017) को दंतेवाड़ा कलेक्टर पद से हटाकर कोरबा जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, अजीत वसंत (भा.प्र.से. 2013) को कोरबा कलेक्टर पद से हटाकर सरगुजा जिले का कलेक्टर बनाया गया है।

अन्य अधिकारियों के तबादले भी आदेश में शामिल

शासन द्वारा जारी इसी आदेश में अन्य जिलों और महत्वपूर्ण पदों पर भी बदलाव किए गए हैं—

गौरव विलास सोनी (भा.प्र.से. 2011), कलेक्टर सरगुजा को अतिरिक्त रूप से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ के पद पर पदस्थ किया गया है।
राघव शर्मा (भा.प्र.से. 2012), कलेक्टर बेमेतरा को प्रबंध संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के पद पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
संजीव कुमार झा (भा.प्र.से. 2011), जो अब तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध संचालक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे, उनसे यह प्रभार लिया गया है।
दिनेश कुमार दाश (भा.प्र.से. 2018), कलेक्टर सुकमा को दंतेवाड़ा जिले का कलेक्टर बनाया गया है।
सुश्री प्रतिभा ममगाईं (भा.प्र.से. 2018), कलेक्टर नारायणपुर को बेमेतरा जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है

Share this Article