असामाजिक तत्वों ने कार में लगा दी आग , दर्री रोड में रात लगभग 9 बजे की घटना वीडियो आया सामने …..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. जानकारी के अनुसार कोरबा अंचल कोतवाली थाना अंतर्गत दर्री रोड में 16 दिसंबर की रात 9:10 से 9:20 बजे के बीच तीन युवकों ने मिलकर एक व्यापारी की कार में आग लगा दी।एक वीडियो सामने आया है जिसमे पहले यह तीनों युवक कार के आसपास 10 मिनट तक मंडराते रहे। इस दौरान रास्ते से लोगों की आवाजाही हो रही थी। एक युवक कहीं से पेट्रोल लेकर आया और कार पर छिड़क दिया जिसके बाद दूसरे युवक ने माचिस से आग लगा दिया और वहां से तीनों युवक भाग निकले।

- Advertisement -

कार में आग लगने की जानकारी होते ही कार मालिक सहित आसपास के लोग वहां पहुँचे। किसी तरह आग को बुझाया गया। घटना से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है। पूर्व में भी दर्री रोड में ऐसी घटना घट चुकी है, जिसे लेकर व्यापारी सड़क पर उतर आए थे।

Share this Article