दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन की तत्काल गिरफतारी की मांग, पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक को सौपा ज्ञापन …….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read

कोरबा। पुलिस अधिक्षक कोरबा को आज ज्ञापन सौंपकर दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन की तत्काल गिरफतारी की मांग की गई है। मामले में दीपिका पुलिस की सांठगांठ का आरोप भी लगाया गया है।

- Advertisement -

प्रार्थी महेन्द्र सिंह, पिता स्व. राम अकबाल सिंह, बी. 1/77 ऊर्जानगर गेवरा प्रोजेक्ट, थाना दीपका, जिला- कोरबा (छ.ग.) का निवासी है। उपरोक्त विषय में महेन्द्र सिंह द्वारा थाना दीपका में दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन के विरूद्ध 27,90,000 की धोखाधड़ी के संबंध में एफ. आई. आर. कमांक 160/2020 धारा 420 आई. पी. सी. के तहत दर्ज करवाया गया था। इस मामले में थाना दीपका द्वारा न्यायालय, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा के समक्ष अंतिम प्रतिवेदन वर्ष 2024 में प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रकरण क्रमांक 48/24 न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है।

ज्ञापन में एस पी को अवगत कराया गया है कि उक्त प्रकरण में आरोपी दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन की अनुपस्थिति के कारण न्यायालय द्वारा कई बार गिरफतारी वारंट जारी किया गया लेकिन थाना दीपका द्वारा उसे आज दिनांक 18/12/2025 तक गिरफतार नहीं किया गया। यह स्पष्ट तौर से आरोपी दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन से संबंधित थाने की साठ-गाठ को दर्शाता है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि आरोपी दीपक टंडन द्वारा रायपुर, सक्ती, कोरबा व अन्य जिलों में इसी तरह धोखाधड़ी की गई है और वह निरंतर लोगों को अपनी धोखाधड़ी का शिकार बना रहा है जिसमे दीपका थाना द्वारा उसकी गिरफतारी ना करना एक बहुत बड़ा कारण है।

ज्ञापन में बताए अनुसार आरोपी दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन की जल्द ही फरार होने और प्रदेश छोड़ने की संभावना है, जिसके लिए पूर्ण रूप से थाना दीपका को जिम्मेदार ठहराया जाए। एस पी से अनुरोध किया गया है कि न्यायालय, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कटघोरा द्वारा जारी वारेंट के आधार पर दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन को तत्काल गिरफतार कर हिरासत में लिया जाए।

ज्ञापन के साथ – 1. दिनांक 18/11/2025 को न्यायालय द्वारा जारी वारेंट की प्रति, 2. दिनांक 11/12/2025 को न्यायालय द्वारा जारी वारेंट की फोटोकापी भी दी गई है। ज्ञापन की प्रतिलिपि क्रमशः 1. पुलिस महानिदेशक, रायपुर और 2. पुलिस महानिरिक्षक बिलासपुर रेंज, बिलासपुर को भी भेजी गई है।

ज्ञात हो कि दीपक टंडन इन दिनों डी एस पी कल्पना वर्मा से विवाद के चलते प्रदेश ही नहीं देश भर में मीडिया की सुर्खियों में है। मूल रूप से कोरबा निवासी दीपक टंडन पिछले एक दशक से रायपुर में हैं और इस अल्प अवधि में अकूत संपत्ति के मालिक बन गए हैं, जो कोरबा में उसके जानकारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

 

Share this Article