NOW HINDUSTAN. Korba. सार्वजनिक क्षेत्र के वृहद उपक्रम कोल् इंडिया की अनुसांगिक कंपनी एसईसीएल बिलासपुर के अधीन कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में स्थापित खुले मुहाने की गेवरा कोयला परियोजना अंतर्गत एसईसीएल की मेगा परियोजना एसईसीएल गेवरा खदान से अदानी पावर कंपनी के लिए भेजे गए कोयले की हेराफेरी मामले में पुलिस ने पांच और अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार दीपका थाना क्षेत्र में ट्रैलर के माध्यम से जयरामनगर रेलवे साइडिंग तक कोयला परिवहन किया जा रहा था, लेकिन कई वाहन साइडिंग न पहुंचकर दूसरे स्थानों पर कोयला खपा रहे थे। साइडिंग में फर्जी एंट्री और अनलोडिंग दर्ज की जा रही थी। तिवरता ट्रांसपोर्ट कंपनी की शिकायत पर थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में जांच कर हेराफेरी का खुलासा हुआ। कथित गिरफ्तार आरोपियों सहित अब तक कुल 10 कथित आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस कार्यवाही से कोयला हेराफेरी में जुड़े लोगों में हड़कंप है।

